फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली गांव में शिकारियों ने शेह को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के जंगल में रविवार को शिकारियों ने एक शेह को मार डाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर शिकारी भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, आरोप है कि कई घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगल में काफी दिनों से शिकारी सक्रिय हैं और वे आए दिन जंगल में वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी शिकारियों ने एक नील गाय को मौत के घाट उतारा । रविवार की सुबह एक बार फिर शिकारियों ने शेह को अपना शिकार बनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शिकारियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वन अफसरों की मिलीभगत से शिकारी क्षेत्र में वन्य जीवों की हत्या कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध मेेें सूचना नहीं मिली है, फिर भी गांव में टीम भेजी जा रही है। प्रदर्शन में अंकित, सुधीर, प्रवीण, धर्मेंद्र, राजपाल, सुरेंद्र, मुनेश, विकास, भीम, राजीव, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें