फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बिलसंडा पुलिस ने पकड़े चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलसंडा। गोला रोड स्थित लवली मोबाइल शॉप में नकब लगाकर 20 दिसंबर 2017 की रात चोरी की वारदात करने के दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से चोरी गया एक मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। रविवार को खुलासा कर पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि नूरी मस्जिद इलाके के निवासी जाहिद की दुकान में नकब लगाकर चोरी की गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर सुरागरसी की गई। जिसमें पूरनपुर कोतवाली के शेरपुरकलां निवासी शहीद पुत्र शहजादे शाह और साहूकारा पूरनपुर निवासी फारूख का नाम प्रकाश में आया। रविवार सुबह दोनों आरोपियों को घनश्यामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दुकान से चोरी मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों को पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं। उसको लेकर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें