फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद गुरदयाल पर 24 घंटे में दूसरा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
किसान को पुराने मुकदमे में धमकाने और मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

एक माह पहले हुई घटना पर हजारा पुलिस ने की कार्रवाई
हजारा/पीलीभीत। भू-माफिया घोषित करने के बाद गिरफ्तारी कर विभिन्न संगीन मामलों में जेल भेजे गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुर दयाल सिंह पर 24 घंटे के भीतर दूसरा मुकदमा हजारा थाना पर दर्ज किया गया है। इसमें उसके भाई-भांजा समेत चार अन्य को भी नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम टिल्ला नंबर चार निवासी गुरबख्श सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने उसके खेत में कब्जा करने की कोशिश की थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने पुलिस चौकी के भीतर किसान की पिटाई कर दी थी। तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा के आदेश पर हजारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि एक माह पूर्व आरोपी गुरदयाल सिंह ने अपने अन्य साथियों संग उसको रोक लिया और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान उससे मारपीट की गई। एक माह बाद सामने आई शिकायत पर हजारा पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएचओ शैलेंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, शमशेर सिंह (भाई), मंगत सिंह, मुख्तयार सिंह, भांजा रक्षपाल सिंह उर्फ पालू के खिलाफ बलवा, धमकाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें