बरेली रोड के मीरपुर मोड़ पर बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गांव भसूड़ा निवासी मानसिंह, उसकी बुआ माया देवी व गांव की गुड्डी देवी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव भसूड़ा निवासी मानसिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर वह बाइक से बरेली के कस्बा फरीदपुर से वापस लौट रहा था। बाइक पर गांव में ही रहने वाली उसकी बुआ माया देवी और गांव के गेंदन लाल की पुत्री गुड्डी देवी भी सवार थीं। मीरपुर मोड़ पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों लोग घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर माया देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।