वध के लिए
ट्रक में भूसे की तरह भरकर ले जाए जा रहे 28 प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने
बरामद कर रिछा निवासी तौहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक और उसके
दो साथी पुलिस को देखकर भाग निकले।
बरामद पशुओं में पांच पशु मर चुके थे।
एक अन्य स्थान से वध को ले जाए जा रहे चार प्रतिबंधित पशुओं के साथ
शेरपुरकलां निवासी चांद मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी
भागने में सफल हो गए।
एसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आसाम रोड से
ट्रक में भरकर वध को प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना पर गांव उदयकरनपुर के
समीप घेराबंदी की गई। नानपारा से रिछा को ट्रक में ले जाए जा रहे पशुओं से
भरे ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक में 28 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। इसमें
से पांच मृत निकले।
उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार रिछा निवासी तौहीद
आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि ट्रक चालक मुन्ना और ट्रक में
सवार दो लोग भागने में सफल हो गए।
उन्होंने बताया कि रिछा को पशु वध के
लिए ले जाए जा रहे थे। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा गया। जबकि मृत पशुओं का
पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करवा दिया गया।
नगर चौकी इंचार्ज आरके
पांडेय ने बताया कि वध के लिए प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना पर
भगवंतापुर नहर पटरी के समीप घेराबंदी कर चार प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर
शेरपुरकलां निवासी चांद मियां को गिरफ्तार किया गया।
जबकि उसका साथी
शेरपुरकलां निवासी एजाज और लाइनपार साहूकारा निवासी गुलफाम मौके से भागने
में सफल हो गया।