फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Sat, 07 Feb 2015 12:03 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर से सटे नौगवां पकड़िया निवासी एएनएम पुष्पलता और कुछ दूरी पर रहने वाली पूनम सैनी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 25 हजार की नगदी समेत हजारों रुपये के  जेवर चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी पुष्पलता ने बताया कि वह बहेड़ी में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर कार्यरत है और वहां रहती है। मकान पर ताला पड़ा रहता है। चाभी पड़ोस में रहने वाली बड़ी बहन के पास रहती है। उधर कुछ दूरी पर रहने वाली पूनम सैनी ने बताया कि उनके पति की बहेड़ी में मोबाइल शाप है। वह हफ्ते भर पहले ताला डालकर परिवार समेत बहेड़ी चलीं गईं। गुरुवार की रात चोरों ने पुष्पलता के घर के  मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी व बक्से से 25 हजार की नगदी, चांदी की कमरपेटी, दो जोड़ी पायल, कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का पैंडल, एक गले की चेन समेत हजारों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। जबकि पूनम सैनी के घर से चोर दो तोले की दो चेन, दो अंगूठी चुरा ले गए। पुष्पलता ने बताया कि शुक्रवार को आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उन्हें मोबाइल पर दी। सूचना पर जब वह घर पहुंची तो अलमारी, बक्से आदि के ताले टूटे पड़े थे। दोनों घटनाओं की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें