पीलीभीत। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में बीसलपुर चेयरमैन नूर अहमद अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर आरोपी चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की।
बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नवी आजाद की ओर से नवंबर 2018 में चेयरमैन नूर अहमद अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि चेयरमैन ने एसआरएम इंटर कॉलेज में नौकरी लगवाने का लालच गुलाम नवी से 4.75 लाख रुपये ले लिए थे। यह रकम चेयरमैन के बेटे नवी हसन अंसारी के खाते में जमा कराई गई थी। चेयरमैन ने कुछ दिन तक नियुक्ति होने की बात कहकर पीड़ित से कॉलेज में काम कराया। वेतन के तौर पर 15 हजार रुपये महीने दिए गए बे। मगर बाद में वेतन बंद कर दिया गया। पता करने पर मालूम हुआ कि उनकी कॉलेज में नियुक्ति ही नहीं हुई है। हालांकि चेयरमैन खुद पर लगाए गए आरोपों गलत बता रहे हैं। पीड़ित पक्ष शनिवार को एसएसपी से मिला और शिकायती पत्र देकर आरोपी चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। ब्यूरो