फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबटांडा (पीलीभीत)। फैजुल्लागंज मार्ग पर मैनी वन चौकी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ड्राइवर के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के मैनी गुलड़िया गांव निवासी 19 वर्षीय रसविंदर पुत्र कुलदीप सिंह भाड़े पर अपना ट्रैक्टर चलाते थे। शनिवार को रसविंदर ने गांव के ही सुबेग सिंह के गन्ने की मजदूरी पर छिलाई कराई। रात करीब आठ बजे रसविंदर गन्ना भरने के लिए अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सुबेग सिंह के खेत पर जाने को निकले। फैजुल्लागंज मार्ग पर मैनी वन चौकी के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। दूसरे दिन रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसविंदर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रसविंदर दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां कई साल पहले कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें