04 पीबीटीपी 32
अब खमरिया के बाग में दिनदहाड़े गोवंश की हत्या, एक दबोचा
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में फिर गोकशी की घटना, चार आरोपी भागे
क्रासर...
सीओ बीसलपुर थाना पुलिस संग मौके पर पहुंचे, जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। अभी कुछ दिन पहले ही गोकशी को लेकर सख्ती करते हुए एसपी ने बरखेड़ा क्षेत्र में खुद कमान संभाली थी। इस दौरान न सिर्फ गोकशी के आरोपी दबोचे गए, बल्कि चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी थी। कुछ दिन तक शांत रहने के बाद थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक बार फिर गोकशी करने वाले क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। अब बाग में दिनदहाड़े गोहत्या की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर चार आरोपी भाग निकले, मगर एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जबकि चार भागने में कामयाब हो गए। पुलिस फरार की तलाश में दबिश देने में जुटी है।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी मास्टर अयाज अहमद के बाग में गोवंशीय पशु की हत्या की जा रही थी। इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोहत्या करने वाले चार आरोपी चकमा देकर भाग गए। जबकि एक आरोपी खमरिया निवासी नदीम अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा। मौके से गोवंशीय अवशेष, मांस और औजार बरामद किए गए। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि नदीम की गिरफ्तारी कर ली गई है। बकाया की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।