फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ा दस टायरा ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ा दस टायरा ट्रक चोरी
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस
क्रासर....
मुजफ्फरनगर से लोहा लेकर मंगलवार शाम को ही आया था ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर नौगवां पकडिय़ा गांव में घर के बाहर खड़ा दस टायरा ट्रक चोरी हो गया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक मालिक के जागने पर घटना का पता लगा। तहरीर मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया गांव निवासी पलविंदर सिंह ने बताया कि उनका ट्रक मुजफ्फरनगर से लोहा लेकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे पीलीभीत पहुंचा था। यहां मंडी समिति में माल उतारने के बाद ट्रक घर के बाहर खड़ा कर दिया गया। रात करीब दो बजे तक ट्रक घर के बाहर ही खड़ा था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जागने के बाद वह घर के बाहर आए तो ट्रक नदारद मिला। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी की गई लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। घटना की अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटा रहे है। इसके अलावा ट्रक किस दिशा में ले जाया गया, इसका पता करने के लिए सड़क किनारे के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें