फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर से लूट में मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व कैशियर से चार लाख की लूट के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है। कई संदिग्धों से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

विदित है कि एक सप्ताह पूर्व विद्युत निगम के लोनी विद्युत कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में बकाया वसूली के लिए शिविर लगाया था। शाम करीब चार बजे विद्युत निगम का कैशियर जितेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ शिविर से बाइक पर कैश लेकर चला था। तभी घिटोरा के जंगल में तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर चार लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर उसे घायल कर दिया था। कैशियर जितेंद्र ने खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से लुटेरों की तलाश में थी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि कैश लूट के मामले में उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें