बड़ौत (बागपत)। शताब्दी नगर में फैक्ट्री मालिक पर शुक्रवार दोपहर बाइक पर सवार पांच युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
शताब्दी नगर में शुक्रवार की दोपहर फैक्ट्री मालिक गगन बैठा था, तभी दो बाइकों पर चार-पांच बदमाश आए और गगन को बाहर बुलाकर फायरिंग शुरू कर दी। गगन को पांच गोली लगी। उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शनिवार देर रात घायल के पिता सहदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है, इस घटना के खुलासे की संभावना है।