घायलों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी
फोटो नंबर 22केएआर 4,ए
खेकड़ा (बागपत)।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हुईं मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों ने खेकड़ा थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी युवक विजय लाइट डेकोरेशन का कार्य करता है। बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे वह अपना कार्य करने के लिए बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक से बाइक से साइड देने को लेकर उसकी हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। और हमलावर ने विजय को मुंह पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया और चाकू मारकर भाग गया। पता लगने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर थाने में पहुंचे। वहां घायल ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल विजय का सीएचसी में इलाज किया।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी कृष्णपाल अपने मकान के आंगन में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने रंजिश में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल कृष्णपाल को सिर फोड़कर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुन परिजन भी दौड़े। इसके बाद मौका पाकर हमलावर भाग गया। घायल कृष्णपाल ने भी परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे और हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।