न्यूरिया (पीलीभीत)। खेत पर गई युवती को पड़ोसी गांव के एक युवक ने बुरी नियत से पकड़ लिया। उससे अश्लील हरकत करते हुए दुराचार करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। इस बीच पहले से मौजूद भंडरिया गांव निवासी राकेश ने उसको पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद आरोपी ने युवती से दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर युवती से मारपीट की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।