फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तलाक पीड़ित कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी रेशमा ने धर्म परिवर्तन कर रानी बनने के बाद कॉलोनी के ही मजदूर दीपू उर्फ दीपक से बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों अब साथ रह रहे हैं। शनिवार को सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने दोनों से फोन पर बात की थी। दोनों ने इंस्पेक्टर से जल्द पीलीभीत अपने घर आने की बात कही। इंस्पेक्टर ने दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों धमकियां मिलने से इंकार कर रहे हैं। दीपू मजदूरी पर भी लौट गया है। इन सबके बीच खुफिया विभाग ने मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा होने को लेकर रिपोर्ट बनाकर डीएम-एसपी को भेज दी है। इसमें सतर्कता बरतने की बात कही गई है। इसके बाद अधिकारियों ने मातहतों को इससे जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि यह रिपोर्ट सामान्य प्रक्रिया के तहत भेजी जाती है। दोनों के शादी करने को लेकर किसी तरह से तनाव की स्थिति नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया विभाग ने एहतियातन सतर्कता बरतने को कहा है। इसका अनुपालन कराया जा रहा है। सुनगढ़ी पुलिस को इससे अवगत करा दिया है, माहौल पर नजर रखी जा रही है। लोगों से भी पुलिस मामले को लेकर संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें