फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिला तो ससुराल वाले विवाहिता को छोड़ गए मायके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती से मारपीट की। इसके बाद उसको मायके छोड़ गए। परिजनों ने सुलह कराने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां की निवासी सजनी उर्फ पायल पुत्री रामभजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2018 को गोला (लखीमपुरखीरी) के वाल्मीकि बस्ती निवासी विशेश्वर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 17 फरवरी 2019 को गर्भावस्था में उससे मारपीट की गई। इसके बाद ससुराल वाले उसको मायके छोड़ गए। बिना मांग पूरी किए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दहेज लोभी ससुराल वाले नहीं मानें। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विश्वेश्वर प्रसाद, ससुर जगदीश प्रसाद, सास समां, ननद किरन, राधा, पूजन और नंदोई विमल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें