फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन की हत्या में गिरफ्तार पांचों आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर रेंज में बाघिन की हत्या करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए पांचों नामजद आरोपियों का बुधवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। छठे नामजद आरोपी मुकेश की धरपकड़ में कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

गांव चलतुआ निवासी देवानंद पर बाघिन ने खीरी की किशनपुर रेंज के मैलानी के रास्ते पर चार नवंबर को हमला कर दिया था। इसमें देवानंद की मौत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने बाघिन को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना खीरी के किशनपुर रेंज में हुई थी लेकिन घटनास्थल जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकला था। इस पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने मैलानी रेंज के वनरक्षक मोहनराम की ओर से छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों में से चलतुआ गांव निवासी बबलू, लालबहादुर, चौथी, सुभाष, ओमप्रकाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पूछताछ पूरी कर उनको जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अतर सिंह ने बताया कि छठे नामजद आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही है। जल्द उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें