फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बा निवासी एक भट्ठा संचालक ने बंजरिया गांव के ग्राम प्रधान को सड़क निर्माण के ईंट दी थी। प्रशासन ने ईंट खरीद के लिए धन भी आवंटित कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने ईंट का बजट व्यय नहीं किया। इस पर भट्ठा संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान, पति व ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

मोतीपुर तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा निवासी मकसूद अली एक बिक्र फील्ड के प्रबंधक हैं। कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रबंधक ने कहा कि बलहा विकास खंड के बंजरिया गांव में वर्ष 2017-18 में सड़क निर्माण के लिए भट्ठे से एक लाख 20 हजार ईंट ली थी।
विज्ञापन


इस ईंट से गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसका भुगतान जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को कर दिया। लेकिन भट्ठा संचालक को सात लाख 18 हजार 200 रुपये भुगतान नहीं किया गया।

प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि नवाज बिक्र फील्ड के प्रबंधक मकसूद की तहरीर पर बंजरिया गांव की ग्राम प्रधान आयशी, ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि शफाक अली, नूरुल, नफीस, शेरअली, सादिक अली, बशीर समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच सब इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें