फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कथित प्रेमिका के पति ने मृतक के दोस्त से कराई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
...तो प्रेमिका के पति ने मोहित के दोस्त से ही करा दी उसकी हत्या
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड:
क्रासर...
अब तक की पुलिस जांच में सामने आई बात, चार लोग घटना में शामिल
क्रासर...
एसपी ने की स्थिति स्पष्ट, सचिन की धरपकड़ को लगाई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहित की हत्या कथित प्रेमिका के पति ने उसी के दोस्त सचिन से कराई थी। अब तक हुई पुलिस की जांच में घटना के बाद से गायब चल रहे सचिन समेत चार लोगों की संलिप्तता निकलकर आ रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट करने के लिए एसपी ने सचिन की धरपकड़ को टीम लगाई है। एसपी का दावा है कि जल्द हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
शाहजहांपुर के खलीलशर्फी मोहल्ले के निवासी 21 वर्षीय मोहित गुप्ता की मंगलवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरभि कॉलोनी में मोहित का शव मिलने के बाद पुलिस को कपड़ों की तलाशी लेने पर एक पत्र मिला था। इसमें शहर की एक विवाहिता से उसके प्रेम प्रसंग की बात लिखी थी। यह भी लिखा था कि वह पीलीभीत उसी के पति से मिलने के लिए आ रहा है और उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने भाई रोहित से मिली तहरीर के आधार पर कथित प्रेमिका के पति प्रशांत अग्रवाल व देवर पारस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से मोहित के साथ आया उसका दोस्त सचिन कश्यप गायब है। पुलिस उसकी धरपकड़ में कामयाब नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार रात को एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने नामजद आरोपियों समेत तीन लोगों से सुनगढ़ी थाने में काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद शुक्रवार को एसपी ने हत्याकांड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि कथित प्रेमिका के पति प्रशांत ने ही मोहित के दोस्त सचिन के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई है। इसमें कथित प्रेमिका और उसका देवर भी शामिल बताए गए हैं। हालांकि दोस्त ने ऐसा क्यों किया? इसके बारे में उसकी धरपकड़ के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। सुनगढ़ी पुलिस व स्वाट टीम को सचिन की धरपकड़ में लगाया है।
विज्ञापन

000
शाहजहांपुर से जानकारी जुटाकर लौटी पुलिस
हत्याकांड को लेकर एक दिन पहले शाहजहांपुर गई सुनगढ़ी पुलिस की टीम वापस लौट आई है। एसपी ने बताया कि शाहजहांपुर में सचिन, मृतक मोहित और कथित प्रेमिका के परिवार को लेकर काफी पड़ताल की गई है। इसमें पूर्व में मृतक पर दर्ज की गई हत्या की रिपोर्ट को लेकर भी काफी कुछ पता किया गया है।
000
केंद्रीय मंत्री के करीबी से भी हुई पूछताछ
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के करीबी कहे जाने वाले शहर के परिवार के एक सदस्य से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मृतक की सीडीआर निकालने के बाद उससे बातचीत होने का पता लगा था। इसको लेकर उस पर भी पुलिस की निगाह गई। काफी देर तक सुनगढ़ी थाने में पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया है।
000
तहरीर लिखाने वाले का भी लगाया पता
मृतक की जेब से मिले पत्र को लेकर भाई रोहित ने बताया था कि उसमें मोहित की लिखाई नहीं है। सिर्फ हस्ताक्षर उसके बताए गए थे। इसकी जांच भी शाहजहांपुर गई टीम ने की। इसके बाद निकलकर आया है कि ये पत्र कोतवाली शाहजहांपुर के पास बैठने वाले एक अधिवक्ता के मुंशी से लिखवाया गया था, लेकिन उसको वहां की पुलिस को मोहित ने नहीं दिया। इसके अलावा यह भी सामने आया कि मोहित को अनहोनी का पहले से डर था। इसके लिए उसने कई दोस्तों से साथ चलने को कहा था। गाड़ी और रुपये भी मांगे थे।
विज्ञापन

000
हत्याकांड को लेकर काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है। इसमें चार लोगों की संलिप्तता निकलकर आ रही है। गायब चल रहे सचिन की धरपकड़ का प्रयास जारी है। उसके पकड़े जाने के बाद सब क्लीयर हो जाएगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें