फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी को तमंचे की बट से पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्लाट पर गोवंशीय की हत्या करने के विरोध में हमला करने का आरोप
विज्ञापन

बीच बचाव कराने आई मां भी हुई चोटिल, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। प्लाट पर गोवंशीय की हत्या करने का विरोध करने पर किराना व्यापारी की रविवार दोपहर तीन बजे घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। चीख पुकार सुनकर बचाने आई मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जेवरात लूटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अशरफ खां निवासी किराना व्यापारी इमरान बेग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक प्लाट मोहल्ला भूरे खां में है। आरोप है कि भूरे खां निवासी अनाइल, मुजीब आदि कई लोग उनके प्लाट पर गोवंशीय पशुओं की हत्या करते है। इसकी जानकारी मिलने पर वह कई बार उनका विरोध कर चुके हैं। आरोप है कि इसी की रंजिश में रविवार दोपहर तीन बजे आरोपी अपने साथियों संग पीड़ित के घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। तमंचे से जानलेवा हमला करते हुए फायर किया, जोकि मिस हो गया। इसके बाद तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंची व्यापारी की मां शबनम बेगम से भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी सोने की चेन, कुंडल लूटकर धमकाते हुए भाग गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि लूटपाट का नहीं, बल्कि मारपीट का है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें