फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटकाइन में किया था इंवेस्टमेंट फंसी रकम-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटकॉइन में किया था इनवेस्टमेंट, रकम फंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। बिटकॉइन में इंवेस्टमेंट करने वाले एक व्यक्ति के साथ करीब छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बिटकॉइन बेचने के बाद भी उन्हें रुपये नहीं मिले। उनका ई-वॉलेट भी ब्लाक कर दिया गया। पीड़ित ने अब आर्थिक अपराध शाखा से ऑनलाइन शिकायत की है। सोमवार को वह एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित विला आनंदम सोसायटी में रहने वाले अनुज गर्ग एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस एडवाइजर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने हैदराबाद की कंपनी के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में निवेश किया था। अनुज के मुताबिक 9 नवंबर को उन्होंने पांच लाख के बिटकॉइन बेचे थे, कंपनी ने उनके खाते में सिर्फ दो लाख रुपये ही ट्रांसफर किए। शिकायत की गई तो कंपनी ने जल्द ही पैसा ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने 11 नवंबर को दुबारा 3.5 लाख रुपये के बिटकॉइन बेचे। इस लेनदेन में उनके खाते में पैसा नहीं आया। उनका कहना है कि उनका वॉलेट भी ब्लाक कर दिया गया। अब उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। अनुज को वहां से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें