फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के सचल दल के आबर्जवर ने कराई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

निकाय चुनाव के सचल दल के ऑबर्जवर बनाए गए ओमपाल सिंह मलिक ने पुलिस बल के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला एवं डूंडाहैडा चैक पोस्ट पर शराब की आशंका को लेकर वाहनों की चेकिंग कराई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के चलते सचल दल का ओमपाल सिंह मलिक को ऑबर्जवर बनाया। बृहस्पतिवार को उन्होंने सचल दल के साथ सर्वप्रथम खेकड़ा नगर में मुख्य मार्गों, गली मोहल्लों में पहुंच कर प्रत्याशियों द्वारा दीवारों आदि पर चस्पा किए पोस्टरों की गिनती कराई। इसके बाद वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे। वहां उन्होंने पाठशाला एवं डूंडाहैडा पुलिस चौकियों पर पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कराई। कई घंटे चले सघन चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी वाहन में चुनाव प्रचार सामग्री अथवा शराब नहीं मिली। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रख कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि शराब आदि का वितरण अथवा चुनाव सामग्री मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें