फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा में तीन स्थानों पर चोरों ने चटकाए ताले, सामान समेटा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिकेट प्वाइंट से सटी दो दुकान, एक बंद मकान को बनाया निशाना
विज्ञापन

सूचना पर कार्रवाई तो दूर मौका मुआयना करने भी नहंी पहुंची पुलिस
बिलसंडा/पीलीभीत। गश्त में बरती जा रही ढील का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक रात में तीन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। खास बात रही कि पुलिस पिकेट प्वाइंट से सटी दुकान को भी नहीं बख्शा। एक बंद मकान, तो दो दुकानें चोरों के निशाने पर रहीं। हालांकि अधिक सामान रखा न होने पर चोर हजारों की नकदी समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करना तो दूर थाना पुलिस ने मौका मुआयना करना भी मुनासिब नहीं समझा। छिटपुट चोरी बताकर घटनाओं को टाल दिया गया है।
विज्ञापन

मदन मोहन कॉलोनी के निवासी प्रेम सिंह खेती करते है। शनिवार दोपहर को परिवार के साथ मकान को ताला लगाकर रिश्तेदार के घर पूरनपुर गए थे। देर रात मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर मकान में घुस आए। यहां कमरों का सामान खंगालकर दस हजार रुपये, एक गैस सिलेंडर, सोलर लाइट, बर्तन आदि हजारों का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का बयान देकर चलती बनी, तहरीर के बावजूद कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी वारदात पुलिस पिकेट प्वाइंट कमल पार्क के पास अंजाम दी गई। कस्बे के निवासी फल कारोबारी के पार्क से सटे गोदाम का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और गल्ले से चार हजार रुपये उड़ा ले गए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से सटी ग्राम पस्तौर निवासी सराफ रंजीत सिंह की दुकान को भी निशाने पर लिया। पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोर दुकान में घुस आए। इसके बाद चांदी के 20 लॉकेट, 20 मटिया समेट ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन एसओ के सीएम ड्यूटी में जाने की बात कहकर पुलिस ने टरका दिया। मौका मुआयना करने की भी जहमत नहीं उठाई गई। उधर, एसओ सीपी शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें