दुष्कर्म का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
पुलिस ने गांव से की गिरफ्तारी, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
खेत पर गई किशोरी से मार्च माह में दुष्कर्म करने के आरोपी चचेरे भाई को जहानाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को धर दबोचा। उसकी गांव से गिरफ्तारी करने के बाद जेल भेज दिया है। इधर किशोरी का मेडिकल कराकर बयान की तैयारी की जा रही है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी से आठ मार्च को चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। आरोपी की धमकी से घबराकर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद पच्चीस अप्रैल को घटना की जानकारी हो सकी। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर मामले में कानूनी कार्रवाई की थी। एसएचओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि आरोपी देवेश की गांव से गिरफ्तारी कर चालान कर दिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।