फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने व्यापारी को लगाई तेरह लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन ने व्यापारी को लगाई 13 लाख की चपत
विज्ञापन

गोदाम में रखा फॉरच्यून तेल चोरी से बेचकर हुआ फरार
व्यापारी ने दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, सेल्समैन की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
एक व्यापारी को उसके ही सेल्समैन ने लगभग साढ़े तेरह लाख रुपये की चपत लगाई है। उसने गोदाम में रखा फॉरच्यून तेल बेच दिया और रुपये लेकर फरार हो गया। गोदाम पहुंचने पर व्यापारी को जानकारी हुई। व्यापारी ने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी चंदन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह फॉरच्यून तेल का कारोबार करता है। उसकी गोदाम में करीब साढ़े इक्कीस लाख की कीमत के तेल का स्टॉक था। मोहल्ला मदननगर निवासी गौरव भारद्वाज उसकी फर्म पर सेल्समैन था और पूरा कारोबार वही देखता था। आरोप है कि गौरव भारद्वाज ने उसकी गोदाम से बिना उसकी जानकारी के करीब साढ़े तेरह लाख रुपये कीमत के तेल की हेराफेरी कर बिक्री कर दिया। जानकारी होने पर वह गोदाम पहुंचा, तो बात सही निकली। इसके बाद से आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने आरेापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें