फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के पास से एक चोर को वाहनों से बैटरी चोरी करते दबोच लिया। साथ ही उसके पास से दो दिन पहले मंदिर में हुई चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया रविवार की रात में पुलिस कर्मी जब गश्त करते क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें मार्ग किनारे खडे़ एक वाहन से एक चोर बैटरी उतारते दिखाई दिया। जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। और वाहनों से चोरी दो बैटरी बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित निवासी ग्राम सांकरौद बताया। पूछताछ में उसने दो दिन पहले ग्राम सांकरौद स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी को भी स्वीकार किया। मंदिर से चोरी किए सामान को भी पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया चोर से चोरी की ओर भी घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें