फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड और चेयरमैन पुत्र में मारपीट, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कुर्सी पर बैठने को लेकर चेयरमैन छेदालाल जायसवाल के बेटे सचिन का एसबीआई के गार्ड से विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारियों ने बैंक गेट के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। जिसको पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया। चेयरमैन के पुत्र ने शाखा प्रबंधक और बैंकगार्ड के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन छेदालाल के पुत्र सचिन जायसवाल गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक गए थे। बैंक परिसर में रखी कुर्सी पर बैठने को लेकर सचिन की वहां के गार्ड चमन सिंह से कहासुनी हो गई। गार्ड के सही ढंग से बैठने की बात कहने पर गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। हंगामा सुनकर शाखा प्रबंधक भारत भूषण स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराया। इसके बाद सचिन ने शाखा प्रबंधक और बैंक गार्ड के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। जिसमें शाखा प्रबंधक पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसआई सिद्धार्थ गोस्वामी हंगामे की जांच करने मौके पर पहुंचे। बैंक कर्मचारियों के बयान लेकर हकीकत का पता लगाने की कोशिश की। उधर कुछ ही देर में चेयरमैन के बेटे से हुई अभद्रता पर नगर पालिका के सफाईकर्मी एकजुट हो गए। एसबीआई गेट पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की गई। बैंक शाखा के गेट पर गंदगी भी पोत दी। जिसको कोतवाली पुलिस ने किसी तरह शांत कराकर खुलवाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर शाखा प्रबंधक भारत भूषण ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। हंगामे की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें