फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 प्रतिबंधित पशु पकड़े, आरोपी फरार

Thu, 12 Mar 2015 11:41 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वध को लाए जा रहे नौ प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य स्थान से पुलिस ने दस प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित पशुओं का वध पुलिस के तमाम प्रयास के बाद नहीं रुक पा रहा है। हालांकि पुलिस इस धंधे को रोकने के लिए अक्सर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है। दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि नेपाल की ओर से  प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए लाए जाने की सूचना पर गांव कंजाखेड़ा के समीप घेराबंदी की गई।

इस दौरान नौ प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर लिया गया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि गांव कंजाखेड़ा के कासिम, महबूब, इशरार और तौसीफ उर्फ काले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य स्थान से वध को लाए गए 10 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें