पीलीभीत। नकली नोट छापने के आरोपी नितिन पटेल और उसके सहयोगी शिवम वर्मा से कोतवाली पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी। इसके लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है।
15 अप्रैल की रात मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में लगे नवरात्र मेले में 500 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश करते समय कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नखासा निवासी उद्देश्य दीक्षित को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी नितिन पटेल की पत्नी संगीता पटेल और उद्देश्य को भेज भेज दिया गया। इसके बाद नितिन और उसका साथी शिवम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। कोतवाल वीके मिश्रा और एसआई पीके शर्मा ने बृहस्पतिवार जेल में जाकर नितिन नितिन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक नितिन ने बताया कि नकली नोट छापने का काम नितिन करता था। शिवम नकली नोट बाजार में चलाता था। पुलिस को इस गैंग से अन्य लोगों के जुड़े होने की आशंका है। पूछताछ के लिए नितिन व शिवम को रिमांड पर लिया जाएगा। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी से मुलाकात करने के बाद अब पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। उनसे पूछताछ के बाद कई अन्य जानकारी मिल सकती हैं।