फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची युवती करने लगी साथ रहने की जिद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती अपने प्रेमी के घर जा धमकी और वही पर रहने की जिद शुरू कर दी। यह देख प्रेमी के होश उड़ गए। काफी समझाने के बाद भी जब युवती वापस जाने को राजी न हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस युवती को लेकर थाने आ गई। बाद में युवती को समझा बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक युवती का न्यूरिया क्षेत्र के निवासी युवक से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच रोजाना बातचीत होती है। कुछ दिन से बात न होने पर युवती बुधवार शाम को घर से परिजनों से निगाह बचाकर निकल गई। इसके बाद रात को न्यूरिया प्रेमी के घर जा पहुंची। अचानक प्रेमिका को घर देख युवक के पसीने छूट गए। उसने युवती को वापस जाने को कहा, लेकिन वह साथ रहने की जिद करने लगी। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में न मानने पर सूचना पुलिस को दी गई। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी कर युवती को साथ ले आई। युवती के घर की जानकारी होने के बाद उसको सुनगढ़ी थाने भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती प्रेमी के घर पहुंच गई थी। उसको परिवार वालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें