फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। प्रेमी युगल के गोली लगे शव मिलने के मामले में अब कोर्ट के आदेश पर लड़के के परिवारवालों की ओर से भी कानूनी कार्रवाई की गई है। इसमें लड़की के पिता समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव में गन्ने के खेत में 22 अक्तूबर 2018 को प्रेमी युगल के शव पड़े मिले थे। दोनों की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। युवक की लाश के पास एक तमंचा पड़ा मिला था। शवों की शिनाख्त नवाबगंज बरेली के गांव अटरिया माधोपुर निवासी सतीश कुमार और जहानाबाद के खुंडारा गांव निवासी उर्मिला पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग में दोनों के आत्महत्या की बात मान रही थी। हालांकि युवती के परिजनों ने प्रेम प्रसंग को नकारते हुए हत्या की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर बरखेड़ा में उसी दिन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब मामले में कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने सतीश के परिजनों की ओर से भी कानूनी कार्रवाई की है। सतीश के भाई धर्मवीर उर्फ धर्मपाल की तहरीर पर उर्मिला के पिता सुरेश, भाई प्रदीप, चंद्रभान और भरतवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर आए दिन सतीश को मारने की धमकी उर्मिला के परिवार वाले देते थे। घटना के दिन सतीश उर्मिला के घर जाने की बात कहकर ही निकला था। इसी में दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें