फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 दिन बाद शातिर स्नैचर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चेन स्नैचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। चेन स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम देने के मामले में फरार शातिर स्नैचर फुरकान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास से मंगलवार दोपहर उसकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी के कब्जे से न तो घटना में इस्तेमाल बाइक मिल सकी, न ही लूटी गई चेन। पुलिस ने साढ़े 19 हजार की नकदी की बरामद की है। इधर, पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसको लेकर मामला गर्माया रहा।
विज्ञापन

चार दिसंबर 2018 को शहर में स्नैचिंग की दो वारदात अंजाम दी गई थी। रेलवे स्टेशन रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास मोहल्ला इनायतगंज निवासी रिटायर्ड शिक्षिका की चेन खींची गई। इसके 45 मिनट बाद इन्हीं स्नेचरों ने जिला अस्पताल परिसर में रिटायर्ड दरोगा की बेटी आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रियंका यादव का मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तस्वीर कैद होने के बाद बाइक सवार की पहचान शातिर स्नैचर मोहल्ला पंजाबियान निवासी फुरकान के रुप में हुई। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस के अलावा स्वाट सर्विलांस टीम के इंस्पेक्टर रेहान खां, नरेंद्र यादव, हरीश शर्मा, अतेंद्र को आरोपी की धरपकड़ में लगाया। इधर कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगा। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर मातहतों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद टीमें सुरागरसी में लगी और मंगलवार दोपहर ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने फुरकान को धर दबोचा। उसको पकड़कर पुलिस सुनगढ़ी थाने लाई। यहां पर पीड़िता प्रियंका यादव के भाई पिंटू यादव और अन्य लोग भी आ गए। बरामदगी न होने पर पुलिस के खुलासे पर पीड़ित असंतुष्ट दिखाई दिए। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी फुरकान से पुलिस सही ढंग से पूछताछ भी नहीं कर रही है। उसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच आरोपी फुरकान ने पिंटू यादव को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिसकी शिकायत पिंटू यादव ने एसपी से की, काफी हंगामा मचा रहा। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथी पप्पू के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में इस्तेमाल बाइक की बरामदगी का भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें