फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का सामान चोरी कर रहे तीन चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव के जंगल में ताला तोड़कर नलकूप में चोरी कर रहे तीन चोरों को किसानों ने रंगे हाथ दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के जंगल में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व में भी कई बा चोर नलकूपों से हजारों की कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर चुके हैं। एक माह पूर्व भी किसानों ने नलकूपों से चोरी कर रहे दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। बड़ागांव के जंगल में रविवार सुबह पांच बजे चोरों ने नलकूपों पर धावा बोल दिया। चोरों ने एक किसान के नलकूप का ताला तोड़कर एक विद्युत मोटर, स्टार्टर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी दौरान किसान भी खेत में पहुंच गया और चोरों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी दौड़े और चोरी कर रहे तीनों चोरों को रंगे हाथों चोरी किए गए सामान के साथ दबोच लिया। उन्होंने तीनों की जमकर धुनाई की और खेकड़ा थाने पर पहुंचकर तीनों चोरों को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए नलकूपों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि चोरों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें