फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में मशीनें, उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। विद्युत लाइन में हाई वोल्टेज करंट से खेकड़ा सीएचसी परिसर की वायरिंग में आग लग गई। इससे हजारों की कीमत के उपकरण जल गए।
विज्ञापन

दरअसल, विद्युत निगम की ओर से एक ही पोल पर कई लाइन के तार निकाले गए हैं। इन तारों में स्पार्किंग से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। एलटी लाइन में एचटी करंट आने से खेकड़ा के कई मोहल्लों में लोगों के लाखों के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो चुके हैं। बुधवार को भी खेकड़ा में काठा मार्ग पर बिजलीघर के सामने स्थित सीएचसी की लाइन में हाई वोल्टेज करंट आने से सीएचसी परिसर की वायरिंग में कई जगहों पर आग लग गई। इससे परिसर में मौजूद मरीजों में अफरातफरी मच गई। कुछ मरीज भी गिरकर घायल हो गए। आग देखकर कर्मचारियों ने बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बिजली के तारों को अलग किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद मलिक ने बताया कि पहले भी कई बार हाई वोल्टेज करंट आने से उपकरण फूंक चुके हैं। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि जब तक पोल से हाई वोल्टेज की लाइन को अलग नहीं किया जाएगा। तब तक घटनाएं ऐसी ही घटित होती रहेंगी। करंट आने से परिसर में लगी सीएफएल, कंप्यूटर, यूपीएस, बायोमेट्रिक मशीन, पोलियो वैक्सीन डीप, फ्रिजर समेत हजारों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण जल गये। विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह का कहना है कि जल्द तारों को अलग करा समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें