फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज क्षेत्र में इलैक्ट्रानिक शो रूम में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शो रूम से लाखों की चोरी
विज्ञापन

रामपुर।
गंज थाना क्षेत्र के बमनपुरी में इलेक्ट्रानिक शो रूम के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान समेट कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बमनपुरी गेट के पास रहने वाले अब्दुल रहमान का इसी इलाके में नैनीताल रोड पर इलेक्ट्रानिक सामान का शो रूम है। मंगलवार की रात में चोरों ने शटर तोड़कर यहां रखा सामान समेट लिया। चोर यहां से 55 हजार रुपये नगद, 11 आरओ, तीन एलईडी, छह इर्न्वटर समेत करीब चार लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। मामले की जानकारी बुधवार की सुबह के वक्त हुई। जानकारी मिलने के बाद दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और शटर भी टूटा हुआ था। उसने तुंरत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुकानदार के मुताबिक इस घटना में करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी चला गया है। दूसरी ओर गंज थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का परदाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें