फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक घायल

विज्ञापन
रेल से कटकर युवक की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दोपहर हुई घटना
विज्ञापन


पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। वहीं, उसके पास कोई अभिलेख या पहचान के सबूत न मिलने से उसके बारे में जानकारी भी नहीं हो पा रही थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे मझोला-पीलीभीत पैसेंजर प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी। इस दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक प्लेटफार्म दो से एक पर आ रहा था, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में वह ट्रेन से गिरकर उसके नीचे आ गया। शोरशराबा होने पर ट्रेन रोककर उसे निकाला गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की उम्र लगभग 28-30 साल बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के चलते वह अपना नाम पता नहीं बता रहा था, जिससे उसकी पहचान करने में आरपीएफ जवानों को काफी दिक्कत होती रही। वहीं परिवार के किसी सदस्य के न पहुंचने के कारण उसे कहीं और रेफर भी नहीं किया गया। शाम को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया युवक का इलाज कराया जा रहा था। साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें