पीलीभीत। एक महिला को आर्थिक मदद देने के नाम पर भट्टा मालिक ने हवस का शिकार बना लिया। कार में बैठाकर आरोपी महिला को अपने साथ ले गया। जिसके बाद सुनसान इलाके में रेप कर धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के खटीमा निवासी एक भट्टा मालिक से उसकी पुरानी पहचान है। 29 जुलाई को रुपये उधार लेने के लिए पीड़िता उसके भट्टे पर पहुंची। आरोप है कि मदद देने के नाम पर आरोपी पीड़िता को कार में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर एसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।