फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में भाई की लाठी मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में नयरानपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र जयंती प्रसाद की लाठी मारकर उसके बड़े भाई पातीराम ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार का पिछले काफी समय से अपने बड़े भाई पातीराम से मकान, जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे दिनेश कुमार बरेली से काम निपटाकर घर पहुंचा। यहां मेनगेट पर अपने बड़े भाई पातीराम से बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में सगे भाईयों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद आरोप है कि पातीराम ने लाठी से वार कर दिया। लाठी सिर में लगने से दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने पहुंची मृतक की सास राजवती से भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एसएचओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुड्डी देवी से मिली तहरीर पर बड़े भाई पातीराम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खेती के साथ ही गाड़ी चलाता था दिनेश
मृतक दिनेश कुमार खेती करता था। इसके अलावा उसने एक बोलेरो ले रखी थी, जिसको वह बुकिंग पर खुद चलाता था। शनिवार को अपनी कार घर में खड़ी कर वह गांव के एक युवक के साथ बरेली गया था। जहां से देर शाम वापस लौटा। उसके एक छह साल की बेटी शालू है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

आए दिन होता था विवाद
बंटवारे को लेकर चली आ रही सगे भाईयों के दिलों में खटास काफी दिनों से थी। इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुए लेकिन आज तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों के बीच ही सुलझा लिया गया। किसी ने नहीं सोचा था कि मामूली कहासुनी एक दिन हत्याकांड का रूप ले लेगी।
000
मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पातीराम की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम लगी हैं।
विज्ञापन

- राजेश कुमार मौर्य, एसएचओ बरखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें