फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में घुसकर पूरनपुर के एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने के लिए जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो उसके पिता ने मारपीट कर भगा दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका ब्यूटी पार्लर है। उसके विजिटिंग कार्ड पर उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। आरोप है कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेगपुर गांव निवासी हरचरन सिंह ने उसका नंबर ले लिया और काल कर परेशान करने लगा। 31 अक्तूबर की रात को विवाहिता घर पर अकेली थी। इस बीच आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गया। चार नवंबर को पीड़िता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी के पिता सज्जन सिंह ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देते हुए भगा दिया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें