गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के लिए ...
हेडिंग: सूबे के ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ियों का गाजियाबाद में लगा जमावड़ा
सबहेड: महाराष्ट्र में 17 नवंबर से नेशनल सब-जूनियर फेडरेशन कप, प्रदेश स्तरीय चयन शिविर शुरू
होली चाइल्ड स्कूल में लगा प्रदेश स्तरीय चयन शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। महानगर में सूबे के ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा है। 17 से 20 नवंबर तक महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल सब-जूनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश बालक-बालिका वर्ग की टीम के चयन को प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल शिविर होली चाइल्ड स्कूल चौधरी मोड़ में शुरू हुआ है। शिविर में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 15 नवंबर को किया जाएगा। फिर 16 नवंबर को प्रदेश स्तरीय टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना होगा।
प्रदेश स्तरीय टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शिविर में गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश से 35 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि ड्रॉप रोबॉल स्कूल गेम्स में शामिल हैं। प्रदेश में ड्रॉप रोबॉल खेल का चलन बढ़ रहा है। नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में पदक जीतने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ने के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गाजियाबाद में दो सेंटर पर सुबह व शाम आठ घंटे से अधिक अभ्यास चल रहा है। यूपी ड्रॉप रोबॉल के प्रदेश महासचिव राहुल देव ने बताया कि महानगर में ड्रॉप रोबॉल खेल स्कूलों में काफी फेमस हुआ है। प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल शिविर में भी सर्वाधिक खिलाड़ी गाजियाबाद के ही हैं।