फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम छात्रा और आरोपी के खून के नमूने लेकर आगरा रवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुए रेप के बाद नृशंस हत्याकांड के मामले में मेरठ से आई फोरेंसिक टीम द्वारा चप्पल जूतों के शोरूम से लिए मृतक छात्रा एवं आरोपी के विभिन्न नमूने को पुलिस टीम लेकर आगरा रवाना हो गई। पुलिस केस की गंभीरता से जांच करने में जुटी है। छात्रा के परिजन सदमे में हैं। साथ ही आरोपी के परिजन भी घर में नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे बाजार में कापी लेने गई एक बच्ची को अगवा कर एक युवक ने रेप के बाद हत्या की और शव को बोरे में बंद कर घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मार्ग किनारे फेंका । अपने को घिरता देखकर 22 सितंबर को दिन निकलते ही आरोपी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की। उक्त मामले में बुधवार को मेरठ से यहां पहुंची फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने जूते चप्पलों के शोरूम से मृतका के बाल, खून से सने कपडे़, फर्श पर जमे खून आदि के नमूने लिए। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया पुलिस टीम नमूने लेकर बृहस्पतिवार को आगरा लैब गई। उन्होंने कहा छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही मृतका के माता पिता, गहरे सदमे में है। दूसरी तरफ आरोपी के मकान और दुकान पर ताले लटके है। और वह कही दूर जाकर छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें