जम्मू। स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार को ट्रैफिक व्यवस्था को जांचा। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान अंबफला चौक में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ नाका लगाया। अंबफला में डीटीटाई हरविंद्र सिंह व ट्रैफिक कर्मियों ने ट्रक, लोड कैरियर, मेटाडोर के दस्तावेजों की जांच की।
चौक में खड़ी होने वाली उधमपुर और कटड़ा की बसों, टेंपो ट्रेवलर गलत तरीके से खड़े करने पर चालान काटा। मोबाइल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के कारण कई चालकों ने चौक में गाड़ियां खड़ी नहीं कीं। करीब दो घंटे के आपरेशन के दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। ब्यूरो