फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती का 14 महीने तक योन शोषण किया। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सभी पांचों आरोपी बरेली जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि 24 अप्रैल 2016 को उसकी बहन की शादी में बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव डंडिया सबदर अली निवासी रिश्तेदार आया था। उसने पहले युवती को अपनी मीठी बातों में फंसाया और फिर एकांत में ले जाकर दुराचार किया। इससे वह गर्भवती हो गई। परिवार वालों के पूछने पर युवती ने सब कुछ बता दिया। युवती के परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उसके परिवारीजन शादी करने को राजी हो गए। आरोपी ने शादी कर लेने का झांसा देकर युवती का गर्भपात करा दिया। युवक के घर वालों ने 25 फरवरी 2017 शादी की तिथि तय कर दी थी। आरोपी लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा। तय तिथि पर बारात न आने पर 26 फरवरी 2017 को युवती के पिता डंडिया सबदर अली गए और बारात न लाने की शिकायत की। इस पर युवक पक्ष के लोगों ने युवती को चरित्रहीन बताते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया और गाली गलौज करके भगा दिया। कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ रिश्तेदारों की मदद से कई दिनों तक समझौते की कोशिश चलती रही। समझौता न होने पर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती ने एसपी से शिकायत की।
कोतवाल एसके सिंह ने बताया एसपी के निर्देश पर दुराचार करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सुरेंद्रपाल, उसके पिता रामपाल, भाई हरेंद्र पाल और मामा भागीरथ प्रसाद को नामजद किया गया है। सभी आरोपी बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव डंडिया सबदर अली निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें