जहानाबाद/पीलीभीत। बच्चों संग सो रही विवाहिता से घर में घुसकर एक शोहदे ने दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई की। वारदात को अंजाम देकर भागते वक्त आरोपी को परिवार के लोगों ने धर दबोच जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया है।
जहानाबाद कस्बे की रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह मोहल्ले में गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी व दो बच्चे मौजूद थे। रात 11 बजे पसियापुर निवासी शरीफ अहमद घर में घुस गया और बच्चों संग सो रही विवाहिता को दबोच लिया। अश्लील हरकत करने के बाद आरोपी ने उसको कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। दरिंदगी को अंजाम देकर आरोपी भाग रहा तो पीड़िता ने शोर मचाकर मदद मांगी। जिस पर पड़ोस से परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी शरीफ अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। महिला का मेडिकल के बाद बयान कराया जाएगा।