फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद मारपीट से हंगामा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के चालकों में मारपीट हो गई। बाइक सवार ने गुस्साकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। शोर पर राहगीर जमा हो गए और बाइक सवार को पकड़ लिया। ई-रिक्शा चालक को सरेराह पीटने का विरोध करने लगे। जिसको लेकर माहौल गर्माने लगा। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती कर भीड़ को खदेड़ा। दोनों वाहनों के चालकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे की है। रेलवे स्टेशन रोड पर गैस चौराहा के पास बाइक से दुकान जा रहे कपड़ा व्यापारी की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इसमें बाइक मामूली रूप से क्षतिग्रस्त होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक सवार व्यापारी ने ई-रिक्शा चालक को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। पहले तो मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन काफी देर बाद भी मारपीट बंद न होने पर आगे आए। बीच बचाव करा दिया गया। इसके बाद कुछ दुकानदार जमा हुए और बाइक सवार की ओर से की गई मारपीट को गलत बताते हुए विरोध कर दिया। उनकी व्यापारी से कहासुुनी होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर पवन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भीड़ बाइक सवार के रवैये को लेकर उग्र होने लगी। इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी, जिसके बाद थाना सुनगढ़ी से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और भीड़ को खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया गया था। उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें