फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चा क्रिश परिजनों को टटीरी रेलवे स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

परिजनों को कई दिन से लापता दस वर्षीय कृष टटीरी रेलवे स्टेशन पर मिल गया। बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। साथ परिजनों से पुलिस ने कृष के बड़े भाई को बरामद करने की मांग की।
नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी रामगोपाल का दस वर्षीय पुत्र कृष मंगलवार की शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। बच्चे के माता पिता कार्य करने े बाहर गए हुए थे। लापता बच्चे के पिता रामगोपाल एवं मां शिमला का बुरा हाल हो गया। बच्चे का सुराग न लगने पर परिजनों ने मंगलवार की देर रात्रि मे खेकड़ा थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चा बुधवार को भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के साथ परिजन भी बच्चे की तलाश में जुटे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजन खेकड़ा से ट्रेन में सवार होकर बच्चे को तलाशने निकले। जब ट्रेन बागपत के टटीरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो परिजनों ने टटीरी रेलवे स्टेशन पर बच्चे को तलाश किया। परिजनों को कृष वहां बैठा हुआ मिल गया। बेटे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद परिजन बच्चे को खेकड़ा अपने घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के चलते पुलिस तुरंत रामगोपाल के घर पहुंची और पुलिस ने बच्चे के मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह खेकड़ा से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चला गया और रात्रि भर ट्रेन में ही रहा। बृहस्पतिवार की सुबह वह ट्रेन मे सवार होकर दिल्ली से टटीरी पहुंच गया। बच्चे को नहीं पता लगा कि उसे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरना है। बच्चा दहशत में है। इसके अलावा रामगोपाल का 18 साल का बड़ा पुत्र अभिषेक सोलह अगस्त को लापता हो गया था। पुलिस अभी तक अभिषेक को बरामद नहीं कर सकी। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें