खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत छह लोगों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार विभिन्न अपराधों में लिप्त रहे थाना क्षेत्र के सक्रिय लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट करने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
खेकड़ा थाने में वाहनों की नीलामी 17 को
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया खेकड़ा थाने पर लावारिस हालत में खडे़ इक्यावन वाहनों की नीलामी उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार, सीओ खेकड़ा संजीव सुमन, एआरटीओ बागपत की देख रेख में 17 नवंबर को दोपहर बारह बजे होगी।