फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी को पिलाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा (पीलीभीत)।
शनिवार रात छोटी बहन के साथ खेत पर शौच करने गई किशोरी को दो साथियों की मदद से गांव के युवक ने पकड़ लिया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों युवक किशोरी को घर के निकट छोड़ भाग गए। छोटी बेटी से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बेसुध हालत में मिली किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलने पर एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें दो युवक अज्ञात हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ मकान से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने गई थी। खेत के पास पहुंचते ही गांव के हरिओम ने दो साथियों की मदद से बड़ी बेटी को पकड़ लिया और खींचकर खेत में ले गया। आरोपी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया, इसके बाद उसको जान से मारने की नियत से जहरीला पदार्थ खिलाकर घर के निकट कुछ दूरी पर उसे छोड़ कर भाग गए। छोटी बेटी ने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बेसुध हालत में पड़ी किशोरी को रात में ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां रात भर इलाज के बाद रविवार को पिता ने थाना बरखेड़ा पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान कराए जाएंगे। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें