फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा के टप्पेबाजों को लेकर एसपी ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आसपास के जनपदों में पिछले दिनों वारदातों को अंजाम देने के बाद टप्पेबाजों के पीलीभीत में सक्रिय होने का शक है। इसको लेकर एसपी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंडल में उड़ीसा का टप्पेबाज गिरोह सक्रिय है। उसने बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में घटनाओं को अंजाम दिया। इस गिरोह के सदस्य पहले गंदगी फेंककर बातों में फंसाते है। इसके बाद ध्यान हटते सामान उड़ा दिया जाता है। बरेली के एसपी क्राइम ने उन्हें गिरोह के सदस्यों की कुछ तस्वीरें भी भेजी है। इनको सोशल साइट्स पर डालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। थाना पुलिस को भी इसकी प्रति दी जा रही है। गिरोह के निशोन पर खासकर सराफा कारोबारी या फिर बड़े व्यापारी रहते है। ऐसे में सर्राफा एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। ताकि वह भी अपने स्तर से व्यापारियों को इसके लिए जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी यह पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि गिरोह पीलीभीत में मौजूद है या नहीं। लेकिन सूचना के बाद अलर्ट जारी कर सक्रियता बढ़ा दी गई है। ताकि अगर जिले में गिरोह के सदस्य मौजूद हैं, तो उन्हें पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें