फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बैंक में ग्रामीण का थैला काटकर 20 हजार की नकदी चोरी करने के मामले की दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौके से पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी छोटेलाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपये उन्होंने थैले में रख लिए और फिर दूसरे काउंटर पर पासबुक में इंट्री कराने लगे। इसी बीच एक जेबकतरे ने थैला काटकर 20 रुपये निकाल लिए। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया था। कस्बा इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि छोटेलाल की तहरीर पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव कलारी निवासी सद्दीक और थाना बारादरी क्षेत्र के गांव जोगीनवादा निवासी ब्रह्मदेव को नामजद किया गया है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए सद्दीक को जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें